लाइव न्यूज़ :

वेदांता के स्टरलाइट कॉपर आक्सीजन संयंत्र में तकनीकी खराबी, उत्पादन रुका

By भाषा | Updated: May 14, 2021 14:29 IST

Open in App

चेन्नई, 14 मई वेदांता लिमिटेड के स्वामित्व वाले स्टरलाइट कॉपर संयंत्र में तकनीकी खराबी होने के कारण उसमें उत्पादन कार्य रुक गया है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

वेदांता के इस संयंत्र में हाल में ही चिकित्सा उपयोग की आक्सीजन का उत्पादन शुरू किया गया। इसमें उत्पादित चिकित्सा आक्सीजन की पहले खेप को बृहस्पतिवार को लाभार्थी तक भेजा गया।

कंपनी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘हमारे टुटीकोरिन स्थित आक्सीजन संयंत्र के कोल्ड बॉक्स में तकनीकी खराबी आ गई जिससे अस्थाई तौर पर उत्पादन रुक गया।’’

कंपनी ने कहा कि संयंत्र तीन साल से बंद पड़ा था, उसे कोई देखने वाला नहीं था इसलिये उत्पादन कार्य में शुरुआत में इस प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी आने की संभावना थी।

उसने कहा है कि तकनीकी विशेषज्ञों का एक समूह पहले से ही संयंत्र स्थल पर मौजूद है। स्थिति पर उसकी नजर है और उत्पादन जल्द से जल्द शुरू करने के लिये समाधान की प्रक्रिया में है।

कंपनी ने कहा है, ‘‘हमारी उत्पादन को जल्द ही बेहतर स्थिति में पहुंचाने की योजना है।’’

वेदांता के स्वामित्व वाली स्टारलाइट कॉपर कंपनी को राज्य की अन्नाद्रमुक सरकार ने 26 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाकर चार महीने के लिये चिकित्सा आक्सीजन का उत्पादन शुरू करने की अनुमति दी है।

इससे पहले राज्य सरकार ने मई 2018 को इस कारखाने को सील कर दिया था। पर्यावरण संबंधी चिंताओं को लेकर कारखाने के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में 13 प्रदर्शनकारियों की पुलिस फायरिंग में मौत हो जाने के बाद संयंत्र को सील कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम