लाइव न्यूज़ :

टीएएसएल हैदराबाद संयंत्र में बोइंग 737 फैन काउल बनाएगी

By भाषा | Updated: August 6, 2021 15:37 IST

Open in App

हैदराबाद, छह अगस्त टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसके हैदराबाद स्थित अत्याधुनिक संयंत्र को बोइंग 737 फैन काउल के विनिर्माण एवं आपूर्ति का ठेका मिला है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि टीएएसएल वित्त वर्ष 2024-25 से 737 फैन काउल की मासिक जरूरत का 50 प्रतिशत आपूर्ति शुरू कर देगी।

फैन काउल दरवाजे इनलेट और थ्रस्ट रिवर्सर के बीच इंजन के फैन केस पर एक वायुगतिकीय सतह तैयार करते हैं और इंजन से लगे गुए घटकों तथा सहायक उपकरणों की रक्षा करते हैं।

टीएएसएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुकरण सिंह ने कहा कि बोइंग के साथ साझेदारी में वैश्विक प्रतिस्पर्धा में यह ठेका हासिल करना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

सिंह ने कहा, ‘‘बोइंग और अन्य वैश्विक एयरोस्पेस कंपनियों के साथ इस तरह की परियोजनाओं ने टीएएसएल की क्षमताओं को बढ़ाने में बहुत मदद की है। आज टीएएसएल के पास भारत में वैश्विक गुणवत्ता वाला एक संपूर्ण विमान या हेलिकॉप्टर बनाने की क्षमता है।’’

टीएएसएल नागपुर, बेंगलुरु और हैदराबाद स्थित अपने संयंत्रों में भी बोइंग के कुछ सबसे उन्नत उत्पादों के लिए महत्वपूर्ण प्रणालियों और घटकों का विनिर्माण करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम