लाइव न्यूज़ :

माइक्रोचिप, नोकिया, पेपाल, एप्लाइड मैटेरियल्स, गीकमाइंड्स के साथ समझौता, हजारों नौकरी और अरबों निवेश, अमेरिका यात्रा पर गए सीएम स्टालिन ने किए हस्ताक्षर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2024 13:51 IST

सैन फ्रांसिस्को में निवेशकों की बैठक के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और अधिकारियों की उपस्थिति में छह कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देआधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। सैन फ्रांसिस्को में संभावित निवेशकों के साथ एक बैठक की।विकास केंद्र की स्थापना चेन्नई के सेम्मंचेरी में की जाएगी।

चेन्नईः तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की अमेरिका यात्रा के दौरान माइक्रोचिप, नोकिया, पेपाल, एप्लाइड मैटेरियल्स, गीकमाइंड्स, इन्फिनक्स और यील्ड इंजीनियरिंग सिस्टम के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्टालिन राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए अमेरिका की यात्रा पर हैं। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को में निवेशकों की बैठक के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और अधिकारियों की उपस्थिति में छह कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

स्टालिन 2030 तक राज्य को एक अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए की जा रही इस महत्वाकांक्षी अमेरिका यात्रा में एक उच्च स्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। वह 27 अगस्त को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को सैन फ्रांसिस्को में संभावित निवेशकों के साथ एक बैठक की।

‘गाइडेंस टीएन’ ने मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री टी. आर. बी. राजा की उपस्थिति में माइक्रोचिप के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। माइक्रोचिप का प्रतिनिधित्व पैट्रिक जॉनसन और ब्रूस वेयर ने किया। इसके तहत सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी में अनुसंधान एवं विकास केंद्र की स्थापना चेन्नई के सेम्मंचेरी में की जाएगी।

इसकी लागत 250 करोड़ रुपये होगी और इससे 1,500 नौकरियों का सृजन होने की उम्मीद है। तमिलनाडु सरकार ने इन्फिनक्स, एप्लाइड मैटेरियल्स, गीकमाइंड्स, यील्ड इंजीनियरिंग सिस्टम के साथ भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर किए। समझौतों पर हस्ताक्षर के समय उद्योग मंत्री टी. आर. बी. राजा और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री स्टालिन 31 अगस्त को तमिल समुदाय को संबोधित करेंगे। इसके बाद दो सितंबर को वह शिकागो में अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे तथा उनसे तमिलनाडु में निवेश करने का आह्वान करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह फॉर्च्यून 500 कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) से मिलेंगे। वह 14 सितंबर को चेन्नई लौटेंगे।

टॅग्स :एमके स्टालिनअमेरिकाUSAमाइक्रोसॉफ्टनोकियाNokia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?