लाइव न्यूज़ :

सन फार्मा ने कैंसर की दवा रेवलिमिड को लेकर सेल्जीन के साथ विवाद खत्म किया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 11:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून दवा कंपनी सन फार्मा ने मंगलवार को कहा कि उसने रेवलिमिड (लेनालेडोमाइड कैप्सूल) के जेनेरिक संस्करण के संबंध में अमेरिका में पेटेंट मुकदमा खत्म करने के लिए सेल्जीन कॉरपोरेशन के साथ एक समझौता किया है।

रेवलिमिड का इस्तेमाल कैंसर के इलाज में किया जाता है।

सन फार्मास्युटिकल ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहायक कंपनी ने ब्रिस्टल मायर्स स्क्विब की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सेल्जीन कॉरपोरेशन के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत अमेरिका में रेवलिमिड (लेनालेडोमाइड कैप्सूल) के एक सामान्य संस्करण के लिए पेटेंट मुकदमे का समाधान किया गया है।

कंपनी ने कहा कि समझौते की शर्तों के तहत सन फार्मा को सेल्जीन के पेटेंट के लिए लाइसेंस दिया जाएगा, जिसके तहत अमेरिका में सीमित मात्रा में जेनेरिक लेनालेडोमाइड कैप्सूल का विनिर्माण और बिक्री की जाएगी।

हालांकि, इसके लिए अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए की मंजूरी ली जानी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती