लाइव न्यूज़ :

रत्न, आभूषण उद्योग के शुल्क के बारे में सुझाव वित्त मंत्रालय के विचाराधीन: गोयल

By भाषा | Updated: November 26, 2020 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि रत्न और आभूषण उद्योग से संबंधित शुल्क और करों के बारे में दिये गये सुझावों पर वित्त मंत्रालय विचार कर रहा है।

रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद के चेयरमैन कोलिन शाह ने सोने पर आयात शुल्क 12.5 प्रतिशत घटाकर 4.5 प्रतिशत और हीरे पर 7.5 प्रतिशत से 2.5 प्रतिशत करने का सुझाव दिया है।

उद्योग मंडल सीआईआई के रत्न एवं आभूषण सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि देश में शुल्क ढांचा काफी ऊंचा है।

गोयल ने कहा, ‘‘शुल्क में कमी को लेकर आपने जो सुझाव दिये हैं, वित्त मंत्रालय उस पर विचार कर रहा है।’’

मंत्री ने यह भी कहा कि उद्योग में कुछ अनियमितताएं पायी गयी हैं जिससे दुर्भाग्य से उनके साख खासकर वित्त पोषण पर असर पड़ा है।

उन्होंने सुझाव दिया कि उद्योग ऐसी स्थिति सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है जिससे वित्तीय संस्थानों के बीच क्षेत्र को लेकर भरोसा पैदा हो।

गोयल ने कहा कि बैंकों तथ उसके अधिकारियों के साथ काम करने से हम वित्त पोषण की समस्या का समाधान निकाल सकते हैं जिसका सामना उद्योग आज कर रहा है।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि उद्योग स्व-नियमन या नीति तथा प्रक्रियाओं पर विचार करे जिससे उद्योग में व्यवस्थित व्यवहार सुनिश्चित हो सके।

मंत्री ने यह भी कहा कि शाह निर्यात, निर्यात के समय सीमा शुल्क स्टेशनों पर कर के रिफंड, ई-वाणिज्य तथा कुरियर के जरिये छोटे पैकेट में निर्यात की अनुमति जैसे मुद्दे समय-समय पर उठाते रहे हैं। ‘‘वह उस पर गौर करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतहां, यह राष्ट्र विरोधी है?, प्रस्तावित परिसीमन बिल पर DMK सांसद बालू ने कहा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं