लाइव न्यूज़ :

अवकाश प्रभावित सप्ताह में वैश्विक संकेतों से संचालित होगा शेयर बाजार

By भाषा | Updated: November 15, 2020 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर अवकाश से प्रभावित सप्ताह में घरेलू स्तर पर किसी बड़े कारक की अनुपस्थिति में अगले सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों के वैयविक संकेतों से संचालित होने का अनुमान है। विश्लेषकों ने यह अनुमान व्यक्त किया है।

पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 1,744.92 अंक यानी 4.16 प्रतिशत और एनएसई का निफ्टी 516.70 अंक यानी 4.20 प्रतिशत बढ़ा। हिंदू संवत वर्ष 2077 की शुरुआत के पर हुए विशेष मुहूर्त व्यापार सत्र में शनिवार को दोनों सूचकांक सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गये।

बीएसई और एनएसई सोमवार को 'दीवाली बालीप्रतिपदा' के अवसर पर बंद रहेंगे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (अनुसंधान) अजीत मिश्रा ने कहा, ‘‘यह सप्ताह अवकाश से प्रभावित है और हमारा मानना है कि वैश्विक संकेतों पर ही जोर रहेगा, क्योंकि घरेलू कारक उपस्थित नहीं हैं। कंपनियों के तिमाही परिणाम का सत्र भी लगभग खत्म हो चुका है।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप में संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ कोरोना वायरस महामारी बाजार की धारणा को प्रभावित करेगी।

वैश्विक स्तर पर 15 नवंबर 2020 तक कोविड-19 से अब तक 13 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि इस वायरस से 5.44 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं। भारत में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 88,14,579 तक पहुंच गयी है, जबकि मरने वालों की संख्या 1,29,635 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में देश में करीब 41 हजार नये मामले सामने आये हैं, जबकि 447 लोगों की मौत हुई है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार इस समय स्थिर स्थिति में है। बाजार इस सप्ताह जारी होने जा रहे थोक मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहा है।’’

निवेशक रुपया-डॉलर की चाल, ब्रेंट क्रूड की स्थिति और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के निवेश के रुख पर भी नजर रखेंगे।

चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बागडिया ने कहा कि निवेशक आने वाले समय में कोविड-19 और इसके टीके से जुड़ी खबरों पर नजरे रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम