लाइव न्यूज़ :

Stock Market Today: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी में उछाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2024 10:44 IST

Stock Market Today: अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

Open in App

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 55.04 अंक या 0.04 प्रतिशत चढ़कर 81,565.09 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.40 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,640.45 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल, एशियन पेंट्स, मारुति, इंफोसिस और टाटा मोटर्स के शेयर लाभ में रहे।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,285.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल में उछाल, क्या भारत में बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

कारोबारडाक विभाग में पहली बार खुले 14.74 लाख खाते?, बचत खातों, बीमा, सुकन्या, आरडी, खातों में नागपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि