लाइव न्यूज़ :

ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदान करने को 10 ग्रामीण लोकसभा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी स्टारलिंक

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन अक्टूबर दुनिया के सबसे अमीर उद्यमियों में से एक एलन मस्क की अगुवाई वाली सैटेलाइट कंपनी स्टारलिंक इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए देश के दस ग्रामीण लोकसभा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

कंपनी इस संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में बदलते जीवन में ब्रॉडबैंड इंटरनेट संपर्क के महत्व पर सांसदों, मंत्रियों और शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत भी करेगी।

स्पेसएक्स की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इकाई का लक्ष्य सरकार की अनुमति से दो लाख सक्रिय टर्मिनलों के साथ दिसंबर, 2022 से भारत में ब्रॉडबैंड सेवा शुरू करने का है।

भारत में स्टारलिंक के कंट्री निदेशक संजय भार्गव ने रविवार को कहा, ‘‘मैं अक्टूबर में सांसदों, मंत्रियों, सचिवों के साथ 30 मिनट की आभासी बातचीत करने का भी इच्छुक हूं। भारत को भेजे गए 80 प्रतिशत स्टारलिंक टर्मिनलों के लिए हम संभवत दस ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’’

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि भारत से ऑर्डर की संख्या 5,000 को पार कर गई है और कंपनी ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने की इच्छुक है।

कंपनी ग्राहकों से 99 डॉलर या 7,350 रुपये प्रति ग्राहक का शुल्क ले रही है। कंपनी ने ग्राहकों को 50 मेगाबिट से 150 मेगाबिट प्रति सेकंड

की इंटरनेट गति प्रदान करने का वादा किया है।

कंपनी की सेवाएं ब्रॉडबैंड में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी और इसका भारती समूह समर्थित वनवेब से सीधा मुकाबला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम