लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने कोविड-19 वैक्सीन, दवाओं पर जीएसटी दर शून्य करने की रखी मांग

By भाषा | Updated: May 13, 2021 20:31 IST

Open in App

चेन्नई, 13 मई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोविड-19 की वैक्सीन और दवाओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर घटा कर शून्य किए जाने की मांग की है।

उन्होंने मोदी को बृहस्पतिवार को लिखे एक पत्र में यह भी कहा है कि राज्यों को जीएसटी क्षतिपूर्ति का बकाया और चावल पर सब्सिडी का भुगतान शीघ्र किया जाए। उन्होंने केंद्र से राज्यों को तदर्थ अनुदान दिए जाने की भी मांग की है क्योंकि उनका कहना है कि ईधन पर अतिरिक्त प्रभार के पैसे में राज्यों का हिस्सा नहीं रखा गया है।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने राज्यों को बाजार से उधार लेने पर लागू वर्तमान सीमा में एक प्रतिशत वृद्धि किए जाने की भी अपील की है। यह सीमा अभी राज्य के सकल घरेलू उत्पाद के (एसजीडीपी) के तीन प्रतिशत के बराबर है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों द्वारा लोगों के टीकाकरण और कोविड.19 के मरीजों के उचार के लिए खरीदी जानी वाली वैक्सीन और औषधियों पर जीएसटी घटा कर शून्य किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस