लाइव न्यूज़ :

मेडिकल ऑक्सीजन प्रेसर वाहनों, सिलेंडरों की सीमा शुल्क निकासी में तेजी लाएं: सीबीआईसी

By भाषा | Updated: May 26, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई सीबीआईसी ने अपने कार्य क्षेत्र कार्यालयों से कहा कि वे कोविड ​​​​राहत कार्यों के लिए मेडिकल ऑक्सीजन के भंडारण और परिवहन वाले प्रेशर वाहनों और सिलेंडरों को पीईएसओ प्रमाणीकरण के बिना सीमा शुल्क मंजूरी दें।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईपी) ने इस महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडर नियम, 2016 के तहत मानदंडों में ढील दी थी, ताकि बढ़ते कोविड संक्रमण के मामलों के बीच मेडिकल ऑक्सीजन के भंडारण और परिवहन के लिए आयातित सिलेंडरों और प्रेशर वाहनों को तेजी से मंजूरी मिल सके।

विभाग ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडरों और कंटेनरों की खेप आयात करने से पहले पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) का प्रमाणन अनिवार्य नहीं होगा।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने मंगलवार को सीमा शुल्क प्रधान मुख्य आयुक्तों को निर्देश जारी कर कहा कि वे प्रमाणन मानदंडों में बदलाव के बारे में क्षेत्रों में काम करने वाले अधिकारियों को संवेदनशील बनाएं और यह सुनिश्चित करें कि ऐसे आयातों की सीमा शुल्क निकासी तेजी से हो।

सीबीआईसी के निर्देश में कहा गया है, ‘‘सीमा शुल्क से अनुरोध किया जाता है कि वे कोविड राहत कार्यों के लिए बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर आने वाली ऐसी वस्तुओं की निकासी को पीईएसओ प्रमाणन के बिना आवश्यक मंजूरी दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?