लाइव न्यूज़ :

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने टाटा समूह की कंपनियों की रेटिंग बढ़ायी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने बृहस्पतिवार को टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) सहित टाटा समूह की पांच कंपनियों की रेटिंग में सुधार किया। यह टाटा समूह के मौजूदा प्रभाव के उसके पुनर्मूल्याकंन और होल्डिंग कंपनी टाटा सन्स से मिलने वाली 'असाधारण वित्तीय सहायता' की क्षमता को दर्शाता है।

एसएंडपी ग्लोबल ने रेटिंग में बदलाव करते हुए कहा कि टाटा स्टील लि. और उसकी 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली वित्तीय अनुषंगी एबीजेए इन्वेस्टमेंट कंपनी प्राइवेट लि. की रेटिंग को स्थिर परिदृश्य के साथ 'बीबी' से बढ़ाकर 'बीबीबी-' किया है।

इसी तरह, टाटा मोटर्स लिमिटेड और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई टीएमएल होल्डिंग्स प्राइवेट लि. को स्थिर परिदृश्य के साथ 'बी' रेटिंग से बढ़ाकर 'बीबी माइनस' किया गया है।

साथ ही समूह की ब्रिटिश लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव पीएलसी (जेएलआर) की रेटिंग को 'बी' से बढ़ाकर 'बी प्लस' कर दिया गया है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि टाटा समूह की कंपनियों की रेटिंग में सुधार "मौजूदा प्रभाव के पुनर्मूल्यांकन के साथ-साथ होल्डिंग कंपनी से मिलने वाली असाधारण वित्तीय सहायता की क्षमता को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!