लाइव न्यूज़ :

साउथ इंडियन बैंक को दूसरी तिमाही में 187 करोड़ रुपये का घाटा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 अक्टूबर निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक (एसआईबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसे 187 करोड़ रुपये कुल घाटा हुआ। फंसे हुए कर्ज में वृद्धि के कारण बैंक का घाटा बढ़ा है।

केरल स्थित बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही में 65.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। वही इससे पिछली अप्रैल-जून, 2021 तिमाही में बैंक को 10.31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही के दौरान उसकी आय घटकर 1,746.03 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,115.71 करोड़ रुपये थी।

तीस सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) यानी फंसा कर्ज 6.65 प्रतिशत रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की सामान अवधि में 4.87 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस