लाइव न्यूज़ :

सोनालिका ट्रैक्टर्स ने ट्रैक्टरों पर प्राथमिक वारंटी दो महीने बढ़ाई

By भाषा | Updated: May 28, 2021 15:00 IST

Open in App

मुंबई, 28 मई सोनालिका ट्रैक्टर्स ने अपने ट्रैक्टरों पर प्राथमिक वारंटी दो महीने बढ़ाकर 30 जून तक कर दी है, जिसका कारण कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की वजह से विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए लॉकडाउन और स्थानीय प्रतिबंध हैं। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सोनालिका ट्रैक्टर्स ने एक विज्ञप्ति में कहा, सभी ग्राहक जिनकी प्राथमिक ट्रैक्टर वारंटी एक मई और 30 जून की अवधि के दौरान समाप्त हो रही है, उन्हें महामारी की वजह से बाजारों में आवाजाही की चुनौतियों के कारण, वारंटी की समाप्ति की तारीख से दो महीने का विस्तार मिलेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य उन ग्राहकों को राहत देना है, जो दैनिक जीवन यापन के लिए ट्रैक्टरों पर निर्भर है।

सोनालिका समूह के कार्यकारी निदेशक रमन मित्तल ने कहा, “हम समझते हैं कि इन अभूतपूर्व समय में राज्यवार लॉकडाउन और स्थानीय प्रतिबंध लागू होने के कारण आवाजाही काफी सीमित है। हम अपने सभी मौजूदा ग्राहकों के लिए प्राथमिक वारंटी अवधि को दो महीने के लिए बढ़ा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम