लाइव न्यूज़ :

शंघाई स्टॉक एक्सचेंज ने एंट समूह की सूचीबद्धता निलंबित की

By भाषा | Updated: November 3, 2020 21:50 IST

Open in App

हांगकांग, तीन नवंबर (एपी) चीन के अलीबाबा समूह की कंपनी एंट समूह के शेयरों को बृहस्पतिवार को सूचीबद्ध किए जाने के ठीक पहले शंघाई स्टॉक एक्सचेंज ने इस शेयर में पहले दिन की खरीद-फरोख्त को निलंबित कर दिया है।

एक्सचेंज ने इसके लिए बाजार नियामकों के साथ एंट समूह के संस्थापक जैक मा और अन्य अधिकारियों की सोमवार का हुई बैठक के बाद वित्त प्रौद्योगिकी नियमनों आए परिवर्तन का हवाला दिया।

एक्सचेंज ने एंट समूह को दिए गए एक बयान में कहा, ‘‘ इस तरह का घटनाक्रम से आपकी (एंट समूह) कंपनी सूचीबद्धता, सूचना सार्वजनिक करने और शेयर जारी करने से जुड़ी शर्तों को पूरा करने में विफल सिद्ध हो सकती है।’’

एंट समूह ने इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना, चाइना बैंकिंग एंड इंश्योरेंस रेग्युलेटरी कमीशन, सिक्युरिटीज रेग्युलेटरी कमीशन और स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ फॉरेन एक्सचेंज ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि उन्होंने जैक मा, एंट समूह के चेयरमैन एरिक जिंग और अध्यक्ष हू शिओमिंग के साथ ‘नियामकीय साक्षात्कार’ किए हैं।

इस बैठक के बारे में नियामकीय एजेंसियों और एंट समूह ने और अधिक कोई जानकारी नहीं दी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम