लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 355 अंक उछला, निफ्टी ने फिर 11,900 का स्तर हासिल किया

By भाषा | Updated: November 4, 2020 17:09 IST

Open in App

मुंबई, चार नवंबर शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और सेंसेक्स 355 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने से पहले वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और कोटक बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 355.01 अंक यानी 0.88 प्रतिशत मजबूत होकर 40,616.14 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 95 अंक यानी 0.80 प्रतिशत उछलकर 11,908.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा। इसमें करीब 5 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, कोटक बैंक और टेक महिंद्रा में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें एचडीएफसी, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और एल एंड टी शामिल हैं।

कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों पर वैश्विक बाजारों का असर पड़ा। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने से पहले वैश्विक बाजारों में उत्साह दिखा।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव की मतगणना में वर्तमान राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम के साथ कांटे के मुकाबले में पूर्व उप राष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन आगे चल रहे हैं। ताजा रिपोर्ट में 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ में से बाइडेन के 225 और ट्रंप के 213 पर जीत दर्ज करने का दावा है।

व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी कम से कम 270 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ पर जीत दर्ज करनी होगी।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सोल और टोक्यो लाभ के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 40.79 पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे लुढ़ककर 74.76 पर बंद हुआ।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतहां, यह राष्ट्र विरोधी है?, प्रस्तावित परिसीमन बिल पर DMK सांसद बालू ने कहा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं