लाइव न्यूज़ :

सकारात्मक शुरुआत के बाद सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

By भाषा | Updated: May 27, 2021 10:18 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच मासिक डेरिवेटिव सौदों की कटान से पहले प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को तेजी के बाद गिरावट देखी गई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 67.33 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,950.19 पर और व्यापक एनएसई निफ्टी 11.20 अंक या 0.07 प्रतिशत गिरकर 15,290.25 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट एशियन पेंट्स में रही। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एचयूएल और मारुति भी लाल निशान में थे।

दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टीसीएस, टाइटन और एचसीएल टेक हरे निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 379.99 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 51,017.52 पर और निफ्टी 93 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 15,301.45 पर बंद हुआ था।

कारोबारियों ने कहा कि मासिक वायदा और विकल्प (एफएंडओ) अनुबंधों की समाप्ति से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम