लाइव न्यूज़ :

शुरुआती सौदों में सेंसेक्स, निफ्टी नई ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: December 28, 2020 10:20 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर वैश्विक बाजारों में तेजी का अनुसरण करते हुए प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भी सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 361.93 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 47,335.47 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 110.55 अंक या 0.80 प्रतिशत चढ़कर 13,859.80 के नए शिखर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में एचडीएफसी और एशियन पेंट्स को छोड़कर सभी शेयर मुनाफे में कारोबार कर रहे थे।

पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 529.36 अंक या 1.14 प्रतिशत बढ़कर 46,973.54 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 148.15 अंक या 1.09 प्रतिशत बढ़कर 13,749.25 अंक पर पहुंच गया था।

क्रिसमस के कारण शुक्रवार को बाजार बंद थे।

एशिया में सोमवार को चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और अन्य प्रमुख बाजारों में तेजी का रुख था।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत फिसलकर 51.14 डालर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती