लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी करीब करीब पिछले स्तर पर बंद

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:18 IST

Open in App

मुंबई, 12 जून वैश्विक शेयर बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच उतार-चढ़ाव भरे करोबार में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को स्थिर बंद हुए।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 13.50 यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 52,372.69 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 2.80 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 15,692.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ भारती एयरटेल का शेयर सर्वाधिक नुकसान में रहा। इसके अलावा, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी, बजाज ऑटो और पावर ग्रिड भी नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और इंडसइंड बैंक समेत अन्य शेयर लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, शंघाई, सियोल और तोक्यो अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इधर, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 74.58 पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.44 पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस