लाइव न्यूज़ :

रिलायंस के शेयर में बड़ी गिरावट से सेंसेक्स 215 अंक टूटा

By भाषा | Updated: August 6, 2021 16:34 IST

Open in App

मुंबई, छह अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दरों को यथावत रखने के साथ अपने नरम रुख को कायम रखने की घोषणा के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 215 अंक टूट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा एसबीआई के शेयरों में गिरावट से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 215.12 अंक या 0.39 प्रतिशत के नुकसान से 54,277.72 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56.40 अंक या 0.35 प्रतिशत टूटकर 16,238.20 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, टाटा स्टील, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, मारुति, एनटीपीसी तथा बजाज ऑटो के शेयरों में लाभ दर्ज हुआ।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू बाजार सीमित दायरे में ऊपर-नीचे हुए। लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज में बड़ी गिरावट की वजह से बाजार नीचे आ गए।

उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के नतीजे उम्मीद के अनुरूप रहे। उच्चतम न्यायालय द्वारा रिलायंस-फ्यूचर समूह के सौदे को लेकर अमेजन के पक्ष में निर्णय से रिलायंस इंडस्ट्रीज में बड़ी गिरावट आई।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और द. कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। हालांकि, जापान के निक्की में लाभ रहा।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस