लाइव न्यूज़ :

वित्तीय शेयरों की अगुवाई में सेसेक्स 976 अंक उछला

By भाषा | Updated: May 21, 2021 16:39 IST

Open in App

मुंबई, 21 मई शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार तेजी आयी और बीएसई सेंसेक्स 976 अंक उछलकर बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई जैसे प्रमुख शेयरों की अगुवाई में यह तेजी आयी। प्रमुख वित्तीय कंपनियों के परिणाम बेहतर रहने से निवेशकों का बाजार पर भरोसा बढ़ा है।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 975.62 अंक यानी 1.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,540.48 पर बंद हुआ।

एनएसई निफ्टी भी 269.25 अंक यानी 1.81 प्रतिशत मजबूत होकर 15,175.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक 4 प्रतिशत से अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा। भारतीय स्टेट बैंक का तिमाही परिणाम बेहतर रहने से शेयर में उछाल आया।

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का शुद्ध लाभ 2020-21 की चौथी तिमाही में 80 प्रतिशत उछलकर 6,450.75 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से फंसे कर्ज में कमी से बैंक का लाभ बढ़ा है।

इसके अलावा इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी आदि शेयर भी लाभ में रहें।

दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों में पावरग्रिड और डा. रेड्डीज शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोदी मोदी ने कहा कि मुख्य रूप से वित्तीय कंपनियों के शेयरों में मजबूती से बाजार में तेजी लौटी।

उन्होंने कहा,‘‘ एसबीआई समेत वित्तीय सेवा कंपनियों के बेहतर परिणाम और फंसे कर्ज की स्थिति में सुधार की रिपोर्ट से बाजार को समर्थन मिला। पुन: कोविड-19 संक्रमण के मामले में दैनिक आधार पर कमी से भी वित्तीय कंपनियों को लेकर भरोसा बढ़ा जिसका असर बाजार पर पड़ा। दवा कंपनियों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में लिवाली देखी गयी।’’

मोदी के अनुसार यह कहा जा रहा था कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर मई के अंत या जून के मध्य तक चरम पर होगी। यह सही जान पड़ रहा है। इसका प्रभाव 2021-22 की पहली तिमाही से आगे नहीं जाना चाहिए। इन सबसे निवेशकों के बीच भरोसा बढ़ रहा है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और सोल नकारात्मक दायरे में रहे जबकि तोक्यो तथा हांगकांग लाभ के साथ बंद हुए।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में बढ़त का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!