लाइव न्यूज़ :

वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ सेंसेक्स 887 अंक उछला

By भाषा | Updated: December 7, 2021 17:41 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर शेयर बाजारों में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में 887 अंक का उछाल आया। कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर चिंता कम होने के बीच वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ घरेलू बाजार में तेजी लौटी।

विशेषज्ञों के अनुसार, ओमीक्रोन को लेकर एक अध्ययन के सामने आने के बाद वैश्विक शेयर बाजारों को कुछ राहत मिली है। अध्ययन में कहा गया है कि हालांकि यह तेजी से फैल रहा है, लेकिन इसका असर डेल्टा स्वरूप के मुकाबले हल्का है।

धातु तथा बैंक शेयरों में लिवाली के साथ डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में सुधार से भी धारणा को बल मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 886.51 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,633.65 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार एनएसई निफ्टी 264.45 अंक यानी 1.56 प्रतिशत उछलकर 17,176.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 3.63 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टाटा स्टील रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन और बजाज फाइनेंस में प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, सिर्फ एशियन पेंट्स में 0.22 प्रतिशत की गिरावट रही।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘चौतरफा लिवाली से घरेलू बाजार में तेजी आयी। हालांकि, स्वास्थ्य से जुड़े शेयरों में गिरावट रही। वैश्विक बाजारों में ओमीक्रोन को लेकर अध्ययन से समर्थन मिला। इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस का यह स्वरूप घातक नहीं है। इसके अलावा चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा नीतिगत उपायों के जरिये नकदी बढ़ाये जाने के उपायों से चीनी बाजार में तेजी रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में बैंक तथा वित्तीय शेयरों में तेजी रही। इसका कारण मौद्रिक नीति समिति की बुधवार को पेश की जाने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा है। ऐसी संभावना है कि आरबीआई अल्पकालीन अनिश्चिततताओं को देखते हुए नीतिगत दर को यथावत रखेगा।’’

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘निवेशकों की लिवाली से वैश्विक बाजारों में तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। बैंक तथा धातु शेयरों में तेजी के साथ बाजार में लाभ रहा। हाल के सत्रों में इन दोनों खंडों में काफी गिरावट आयी है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.26 प्रतिशत बढ़कर 74.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मामूली चार पैसे की बढ़त के साथ 74.73 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल बने रहें। उन्होंने 3,361.28 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस