लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 17,200 के नीचे

By भाषा | Updated: December 17, 2021 10:15 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख, विदेशी कोष की निरंतर निकासी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयर के घाटे में जाने के साथ सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक टूट गया।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 319.82 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,581.32 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 91 अंक या 0.53 प्रतिशत गिरकर 17,157.40 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में टाइटन को तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद एमएंडएम, एचयूएल, मारुति, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक थे।

दूसरी ओर, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा लाभ पाने वालों में से थे।

पिछले सत्र में, सेंसेक्स 113.11 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 57,901.14 पर और निफ्टी 27 अंक या 0.16 प्रतिशत चढ़कर 17,248.40 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुतबाकि, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,468.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल मध्य सत्र सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत गिरकर 74.43 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस