लाइव न्यूज़ :

एसबीआई का मुनाफा दूसरी तिमाही में 55 प्रतिशत बढ़कर 5,246 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 4, 2020 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने बुधवार को बताया कि 30 सितंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान फंसे हुए कर्ज में कमी के चलते उसका संचयी शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत बढ़कर 5,246.88 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शेयर बाजार को यह जानकारी देते हुये बताया कि पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 3,375.40 करोड़ रुपये रहा था।

एसबीआई समूह की कुल आय समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बढ़कर 95,373.50 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 89,347.91 करोड़ रुपये थी।

एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ लगभग 52 प्रतिशत बढ़कर 4,574.16 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 3,011.73 करोड़ रुपये रहा था।

एकल आधार पर बैंक की कुल आय सितंबर 2020 तिमाही में बढ़कर 75,341.80 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 72,850.78 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने बताया कि 30 सितंबर 2020 तक कुल कर्ज के मुकाबले उसकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर 5.28 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 7.19 प्रतिशत थी।

इस दौरान शुद्ध एनपीए भी घटकर 1.59 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2.79 फीसदी था।

एसबीआई ने एक बयान में कहा कि उच्चतम न्यायालय के तीन सितंबर के आदेश के अनुसार एनपीए के वर्गीकरण के तहत सकल एनपीए और शुद्ध एनपीए क्रमशः 5.88 प्रतिशत और 2.08 प्रतिशत रहते।

बयान के मुताबिक समीक्षाधीन तिमाही के दौरान शुद्ध ब्याज आय 15 प्रतिशत बढ़कर 28,181 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 24,600 करोड़ रुपये थी।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम