लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की ख्ररीद के लिए कर्ज देगा एसबीआई

By भाषा | Updated: March 26, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च टाटा मोटर्स ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ तीन साल के सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू के तहत एसबीआई कंपनी के छोटे और हल्के वाणिज्यिक वाहनों की खरीद के लिए वित्तीय सहायता (फाइनेंसिंग) उपलब्ध कराएगा।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि एसबीआई के साथ करार से टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन खरीदारों को आसानी से कर्ज उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही उन्हें एसबीआई की विशिष्ट प्रौद्योगिकी आधारित पेशकश तक भी पहुंच मिलेगी।

इसके अलावा बैंक आसान ऋण पुनर्गठन योजना भी पेश करेगा। इससे भारत चरण-चार और भारत चरण-छह के बीच मूल्य अंतर को कम करने में मदद मिलेगी।

दोनों कारोबारी इकाइयां एसबीआई की संपर्करहित ऋण मंच प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेंगी जिससे एकरूपता तथा पारदर्शिता कायम की जा सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!