लाइव न्यूज़ :

रुपये का 19 महीने का सबसे बुरा दिन, डॉलर के मुकाबले 104 पैसे गिरा

By भाषा | Updated: February 26, 2021 20:26 IST

Open in App

मुंबई, 26 फरवरी वैश्विक बांड बाजारों बांड के दामों में भारी गिरावट के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में शुक्रवार को 19 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। रुपया 104 पैसे का गोता लगा कर प्रति डालर 73.47 पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी और सीरिया के बीच बढ़ते तनाव के कारण भी निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले 72.43 पर खुलने के बाद कारोबार के दौरान दिन के निम्नतम स्तर 73.51 रुपये को छू गया। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 104 पैसे की गिरावट के साथ 73.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह पांच अगसत 2019 केबाद रुपये की विनिमय दर में सबसे बड़ी गिरावट है।

बृहस्पतिवार को बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 72.43 प्रति डॉलर थी।

साप्ताहिक आधार पर डॉलर के मुकाबले रुपये में 82 पैसे की गिरावट आई है।

छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 90.52 हो गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जिन्होंने बुधवार को 28,739.17 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वाायदा का भाव 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.22 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!