लाइव न्यूज़ :

Rupee VS Dollar: शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 85.75 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2025 11:16 IST

Rupee VS Dollar:सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 85.68 पर बंद हुआ।

Open in App

Rupee VS Dollar: अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ 85.75 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में कुछ सुधार और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय मुद्रा की गिरावट पर कुछ रोक लगी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.77 प्रति डॉलर पर खुला।

बाद में 85.80 प्रति डॉलर पर फिसल गया और कुछ ही देर में वापसी करता हुआ 85.75 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.68 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 108.09 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.26 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,575.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। भाषा निहारिका निहारिका

टॅग्स :डॉलरबिजनेसमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!