लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 73.57 पर

By भाषा | Updated: December 9, 2020 17:28 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर घरेलू शेयर बाजार में भारी लिवाली और विदेशी पूंजी निवेश का प्रवाह बढ़ने के समर्थन से अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया प्रति डॉलर तीन पैसे की मजबूती के साथ 73.57 पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया, प्रति डालर 73.58 पर खुला और कारोबार के दौरान 73.49 के दिन के उच्चतम स्तर और 73.61 के निम्न स्तर को छूने के बाद कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे बढ़कर 73.57 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपये की विनिमय दर 30 पैसे की तेजी दर्शाती करीब डेढ़ माह के उच्चतम स्तर 73.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुयी थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.74 रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेसेक्स 494.99 अंक अथवा 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,103.50 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए है। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने मंगलवार को 2,909.60 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 49.36 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम