लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में राजस्व प्राप्ति 2019-20 में 204 करोड़ रुपये घटी: कैग रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 15, 2021 17:57 IST

Open in App

धर्मशाला, 15 दिसंबर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की राजस्व प्राप्ति 2019-20 में इससे पूर्व वित्त वर्ष के मुकाबले 204.94 करोड़ रुपये कम रही।

विधानसभा में बुधवार को पेश कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार की कुल राजस्व प्राप्ति 2019-20 में 30,745.36 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 में 30,950.28 करोड़ रुपये थी।

रिपोर्ट मुख्यमंत्री जयराम रमेश ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सदन के पटल पर रखी।

इसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 के मुकाबले 2019-20 में राजस्व 204.92 करोड़ रुपये कम रहा।

रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च, 2020 की स्थिति के मुताबिक सार्वजनिक कर्ज और उस पर ब्याज 62,234 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसमें मूल राशि 40,572 करोड़ रुपये जबकि ब्याज 21,662 करोड़ रुपये है। यह बताता है कि अगले पांच साल के दौरान 2024-25 तक सार्वजनिक कर्ज और ब्याज की अदायगी सालाना 6,207 करोड़ रुपये होगी।

कैग ने कहा कि राज्य की वित्तीय देनदारी 2019-20 में 14.57 प्रतिशत बढ़कर 62,212 करोड़ रुपये पहुंच गयी। सरकार का आंतरिक कर्ज 2019-20 में 11.78 प्रतिशत बढ़कर 39,528 करोड़ रुपये रहा जो 2018-19 में 35,363 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान राज्य का कुल व्यय 5.42 प्रतिशत बढ़कर 36,362 करोड़ रुपये रहा।

रिपोर्ट के अनुसार, आलोच्य वित्त वर्ष में राजस्व प्राप्ति में 2018-19 के मुकाबले 0.67 प्रतिशत की कमी आयी। वहीं 2015-16 के मुकाबले यह 31.37 प्रतिशत कम है।

कुल 30,745.36 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति में 33 प्रतिशत योगदान कर राजस्व और गैर-कर राजस्व का रहा। शेष 67 प्रतिशत हिस्सा केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी और सहायता अनुदान के रूप में प्रदेश को प्राप्त हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं