लाइव न्यूज़ :

वैश्विक सौर ग्रिड पर रिपोर्ट अगले महीने आने की उम्मीद: माथुर

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:47 IST

Open in App

कोलकाता, 16 जुलाई अंतरराष्ट्रीय सौर संघ (आईएसए) के महानिदेशक अजय माथुर ने शुक्रवार को कहा कि आईएसए के वैश्विक सौर बिजली ग्रिड पर व्यवहार्यता पूर्व रिपोर्ट अगले महीने तक आने की उम्मीद है।

फ्रांस की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इलेक्ट्रीसाइट डी फ्रांस एसए (ईडीएफ) के नेतृत्व में एक समूह को ‘एक सूर्य, एक दुनिया और एक ग्रिड’ के तहत परस्पर जुड़े अक्षय ऊर्जा संसाधनों का वैश्विक परिवेश तंत्र बनाने के लिए रूपरेखा बनाने का काम सौंपा गया है।

माथुर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ईडीएफ व्यवहार्यता-पूर्व अध्ययन कर रही है और अगले महीने रिपोर्ट आने की उम्मीद है।’’

भारत की पहल आईएसए नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के उद्देश्य से विश्वबैंक के सहयोग से परियोजना की अगुवाई कर रहा है।

‘एक सूर्य, एक दुनिया और एक ग्रिड’ परियोजना का क्रियान्वयन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में, सौर और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा साझा करने को लेकर भारतीय ग्रिड को पश्चिम एशिया, दक्षिण एशिा और दक्षिण पूर्व एशिया के ग्रिडों से जोड़ा जाएगा।

दूसरे चरण में, पहले चरण के देशों को अफ्रीकी नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से जोड़ा जाएगा। तीसरा चरण, वैश्विक ‘इंटर-कनेक्शन’ के लिये अंतिम चरण होगा।

परियोजना का लक्ष्य 140 देशों को एक साझा ग्रिड के माध्यम से जोड़ना है जिसका उपयोग सौर ऊर्जा को स्थानांतरित करने के लिए किया जाएगा।

कोलकाता में उद्योग मंडल बंगाल चैंबर के कार्यक्रम में शामिल होने आये माथुर ने कहा कि इस पहल पर चार-पांच केंद्रीय मंत्रालयों को शामिल करते हुए एक अंतर-मंत्रालयी समन्वय समूह भी गठित किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम