लाइव न्यूज़ :

राहत की खबर, तेल का आपातकालीन भंडार बाजार में जल्द?, आईईए ने कहा-यूरोप-अमेरिका का भंडार मार्च के अंत से उपलब्ध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2026 06:05 IST

ईरान के साथ जारी युद्ध पर अमेरिका अब तक लगभग 12 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च कर चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट ने रविवार को कही। खाड़ी देशों ने रविवार को अपने ऊपर मिसाइल और ड्रोन हमलों की सूचना दी।

पेरिस: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने रविवार को कहा कि एशिया और ओशिनिया में उसके सदस्य देश तेल के आपातकालीन भंडार को ‘‘तत्काल’’ जारी करने की योजना बना रहे हैं और यूरोप तथा अमेरिका का भंडार ‘‘मार्च के अंत से उपलब्ध कराया जाएगा’’। एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘अब तक की सबसे बड़ी यह आपातकालीन सामूहिक कार्रवाई एक महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदान करती है।’’ पेरिस आधारित यह एजेंसी कीमतों को कम करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के समन्वय में मदद कर रही है। ईरान के साथ जारी युद्ध पर अमेरिका अब तक लगभग 12 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च कर चुका है।

यह बात राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट ने रविवार को कही। वह सीबीएस न्यूज के ‘फेस द नेशन’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के दौरान ईरान द्वारा अपने हमलों का दायरा और व्यापक करने की धमकी दिए जाने के बीच अरब खाड़ी देशों ने रविवार को अपने ऊपर मिसाइल और ड्रोन हमलों की सूचना दी।

इजराइल और अमेरिका ने 28 फरवरी को यह कहते हुए ईरान पर हमला किया था कि वे ईरान के परमाणु व सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं और ईरान के लोगों से भी अपने नेताओं के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया था। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और फारस की खाड़ी के आसपास के पड़ोसी देशों पर हमले किए।

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस पश्चिम एशिया से 48 उड़ानें संचालित करेंगी

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस सोमवार को पश्चिम एशिया से आने व जाने के लिए 48 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। इस संबंध में एक विज्ञप्ति में बताया गया कि दोनों विमानन कंपनी भारतीय शहरों और जेद्दा के बीच कुल 10 उड़ानों सहित जेद्दा व मस्कट के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।

टॅग्स :ईरानअमेरिकाइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?