लाइव न्यूज़ :

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2025 19:20 IST

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि इसके अतिरिक्त अंबानी ने बदरीनाथ में 100 कमरों के अतिथि गृह के निर्माण में मदद करने का भी आश्वासन दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने स्वागत किया।उत्तराखंडी टोपी और मफलर भेंट किया।पुष्कर सिंह धामी की अगुआई में चारधाम यात्रा काफी ठीक है।

गोपेश्वरः उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन किए। अंबानी पहले सुबह भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए पहुंचे। इसके बाद वह केदारनाथ धाम गए। पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने दोनों मंदिरों को 10 करोड़ रुपये की धनराशि दान में दी। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि इसके अतिरिक्त अंबानी ने बदरीनाथ में 100 कमरों के अतिथि गृह के निर्माण में मदद करने का भी आश्वासन दिया है।

इससे पहले अंबानी के देवस्थलों पर पहुंचने पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने स्वागत किया तथा उन्हें उत्तराखंडी टोपी और मफलर भेंट किया। द्विवेदी ने बताया कि इस दौरान अंबानी ने राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुआई में चारधाम यात्रा काफी सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है।

द्विवेदी के अनुसार अंबानी ने कहा कि इस तरह की सुंदर और सुरक्षित व्यवस्था दूसरे धार्मिक स्थलों पर कम ही देखने को मिलती है । उनके अनुसार, अंबानी ने चारधाम यात्रा के इंतजामों से पता चलता है कि उत्तराखंड सरकार का आस्था को लेकर 'विजन' कितना भव्य है । द्विवेदी ने बताया कि अंबानी ने कहा कि वह लगभग 20 सालों से उत्तराखंड आ रहे हैं, लेकिन व्यवस्थाएं पहले कभी भी देखने को नहीं मिली।

अंबानी ने विश्वास जताया कि आगामी 10 सालों में उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों की संख्या काफी बढ़ेगी । उन्होंने बताया कि अंबानी ने हाल के दिनों में उत्तराखंड में बादल फटने तथा अन्य आपदाओं में हुए जानमाल के नुकसान पर संवेदना प्रकट की तथा कहा कि वह और रिलायंस फाउंडेशन उत्तराखंड को किसी भी तरह की जरूरत के लिए उसके साथ हैं।

टॅग्स :केदारनाथबद्रीनाथ मन्दिरमुकेश अंबानीपुष्कर सिंह धामीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?