लाइव न्यूज़ :

आरईसी कैंसर देखभाल सेवाओं के लिये 4.33 करोड़ रुपये टाटा मेमोरियन सेंटर को देगी

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लि. ने बुधवार को कहा कि वह बिहार के 14 जिलों में कैंसर जांच और बुनियादी कैंसर देखभाल सेवाओं के लिये टाटा मेमोरियल सेंटर को 4.33 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी।

इस संदर्भ में आरईसी लि. और टाटा मेमोरियल सेंटर के बीच नौ मार्च को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

आरईसी लि. ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने अपनी सीएसआर (कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी) इकाई के जरिए 4.33 करोड़ रुपये की सहायता टाटा मेमोरियल सेंटर को उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जतायी है। यह सहायता बिहार के 14 जिलों में कैंसर जांच और बुनियादी कैंसर देखभाल सेवाओं को मजबूत करने के लिये दी जाएगी। यह बीमारियों को फैलने से रोकने के उसके कार्यक्रम का हिस्सा है।

इस पहल के तहत बिहार के 14 जिलों में मुंह, स्तन और सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिये शिविर लगाये जाएंगे। इसमें औरंगाबाद, पटना, गया, नालंदा और मुजफ्फरपुर शामिल हैं। ये शिविर एक साल से अधिक समय के लिये लगाये जाएंगे।

बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाली आरईसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतगिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं