लाइव न्यूज़ :

सौ प्रतिशत मांग पूरा करने पर सबसे बड़ी कंपनी बन सकती है रियलमी : सीईओ

By भाषा | Updated: July 25, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली 25 जुलाई स्मार्ट फोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ने कहा कि ग्राहकों की सौ प्रतिशत मांग को पूरा करने पर वह देश की सबसे बड़ी मोबाइल विनिर्माता कंपनी बन सकती है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कुछ हिस्से-पुर्जों की कमी बने रहने के करण उन्हें उत्पादन में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

भारत और यूरोपीय बाजार के लिए रियलमी के उपाध्यक्ष एवं सीईओ माधव सेठ ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हिस्से-पुर्जों की कमी दूर हो जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘बिक्री एक ही साथ कई बातों पर निर्भर करती है। हमने अपना उत्पादन नहीं बढ़ाया है लेकिन अगर मैं मांग का आकलन करता हूं तो मांग के हिसाब से हम सबसे बड़ी फोन विनिर्माता कंपनी हो सकते हैं।’

सेठ ने कहा, ‘रियलमी के उत्पादों की भारी मांग हैं। अगर हम ग्राहकों की मांग को पूरा कर सकें तो हम सबसे बड़ी कंपनी बन जाएंगे लेकिन हमारे पास उस मांग को पूरा करने के लिए सामान की आपूर्ति नहीं है।’

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कंपनी मांग का केवल 70 प्रतिशत ही पूरा कर पा रही है।

आईडीसी के एक अनुसंधान के अनुसार 2021 की पहली तिमाही में रियलमी भारतीय बाजार में स्मार्ट फोन हिस्सेदारी के मामले में पांचवें स्थान पर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस