लाइव न्यूज़ :

अतानु चक्रवर्ती को एचडीएफसी बेंक का अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त करने को रिजर्व बैंक की मंजूरी

By भाषा | Updated: April 23, 2021 11:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने शुक्रवार को कहा कि रिजर्व बैंक ने अतानु चक्रवर्ती को बैंक का अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किये जाने को मंजूरी दे दी। चक्रवर्ती वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव रह चुके हैं।

एचडीएफसी बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा है, ‘‘भारतीय रिजर्व बैंक ने 22 अप्रैल 2021 को भेजे अपने एक संदेश के जरिये अतानु चक्रवर्ती को बैंक का अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त करने को मंजूरी दे दी ... उनकी नियुक्ति 5 मई 2021 अथवा उनके कार्यभार संभालने के दिन से, जो भी बाद में होगा, तब से तीन साल के लिये होगी।

बैंक ने कहा है कि आने वाले समय में बैंक के निदेशक मंडल की एक बैठक बुलाई जायेगी जिसमें अतानु चक्रवर्ती को बैंक का अंशकालिक चेयरमैन और अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति पर विचार किया जायेगा।

अतानु चक्रवर्ती 1985 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। वह अप्रैल 2020 में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव पद से सेवानिवृत हुये थे। वह निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन (दीपम) विभाग में भी सचिव रह चके हैं। ये दोनों ही विभाग केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आते हैं।

अतानु चक्रवर्ती के एचडीएफसी बैंक का चेयरमैन नियुक्त होने के साथ ही यह निजी क्षेत्र का दूसरा बैंक बन जायेगा जिसमें किसी पूर्व नौकरशाह को चेयरमैन बनाया गया। इससे पहले निजी क्षेत्र के ही अन्य बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक में पूर्व पेट्रोलियम सचिव एवं वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रहे जी.सी. चतुर्वेदी को चेयरमैन नियुक्त किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस