लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Budget 2024-24: 'युवा आगे बढ़ो', भजन लाल सरकार की हुंकार, अब प्रतिवर्ष 1 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

By आकाश चौरसिया | Updated: July 10, 2024 15:09 IST

आज बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री दीया कुमारी ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करते हुए बड़ी घोषणा कर दी है। इसके साथ उन्होंने बताया कि अब हर वर्ष 1 लाख युवाओं को भाजपा सरकार नौकरी देने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभजन लाल सरकार का युवाओं से बड़ा वादा अब 5 सालों में चार लाख युवाओं को नौकरी मिलेगीलेकिन, सरकार ने ये भी बताया कि वे प्रतिवर्ष 1 लाख युवाओं को देंगे जॉब

Rajasthan Budget 2024-24: आज भजन लाल सरकार की ओर से वित्त मंत्री और प्रदेश की डिप्टी सीएम दिया कुमारी बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पांच सालों में 4 लाख को रोजगार देगी। हालांकि ये भी बताया कि अभी तक 20000 युवाओं को नौकरियां दे चुकी है। इस बीच ये भी बताया कि हर साल 1 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। गौरतलब है कि भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट भी वित्त मंत्री पेश कर रही हैं। 

राजकीय कार्यालयों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगायही नहीं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने सोलर ऊर्जा की रोशनी में अब प्रत्येक जिलों के घरों में आदर्श सोलर ग्राम की योजना बनाई है, जिसकी घोषणा उन्होंने बजट के जरिए कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार 2 मेगावाट के डिसेन्ट्रेलाईज सोलर प्लांट लगाएगी। वहीं, प्रदेश के सभी राजकीय कार्यालयों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा।

140 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्थाप्रदेश को 140 बिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य वित्त मंत्री दिया कुमारी की ओर से विधानसभा में रखा गया है। इसके जरिए वो सशक्त राजस्थान बनने की बात कहती हुई विधानसभा में नजर आईं। 

विद्यार्थियों को मुफ्त टैब और इंटरनेट की सुविधादिया कुमारी ने बजट पेश करते हुए कहा, 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आने वाले 33 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट और तीन साल तक मुफ्त इंटरनेट देने की घोषणा करती हूं।

एक साल में एक लाख और 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी का ऐलानयुवा विकास एवं कल्याण और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट में कहा, हमारी सरकार युवाओं के लिए संवेदनशील है। हमने लेखानुदान में 70 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। इस कार्यकाल में 20 हजार युवाओं को नियुक्ति प्रदान की गई है। हमने 5 साल में 4 लाख भर्तियां करने का संकल्प लिया है। इस वर्ष के लक्ष्य को बढ़ाकर एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। 

खाटू श्याम के लिए 100 करोड़ रुपए की घोषणाकेंद्र सरकार ने अयोध्या और काशी को भव्य बनाया है और देश में नई ऊर्जा का संचार किया है। इसी तर्ज पर खाटू श्याम को भव्यता प्रदान करने के लिए 100 करोड़ रुपए की राशि खर्च करने का ऐलान वित्त मंत्री ने किया। 600 मंदिरों में त्योहारों पर साज-सज्जा की जाएगी। इस पर 13 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मंदिरों के सौंदर्यीकरण में सरकार काम करेगी। 

जयपुर में बनेगा 'राजस्थान मंडपम'दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर जयपुर में राजस्थान मंडपम बनाने की घोषणा की गई। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि जयपुर मेट्रो का विकास किया जाएगा। इसके लिए जेएमआरसी का केंद्र सरकार के साथ जॉइंट वेंचर स्थापित किया जाएगा।

पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए नई पॉलिसीपर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए नई पॉलिसी लाएंगे। राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड का गठन करते हुए राजस्थान टूरिज्म इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड बनाकर 5000 करोड़ से अधिक के काम करवाने की घोषणा की। बजट पेश करते हुए उन्होंने आगे बताया कि राजस्थान रोडवेज 500 नई बसों की खरीद करेगा। 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी।

6 नए ट्रॉमा सेंटर बनेंगेराजस्थान में 6 नए ट्रॉमा सेंटर बनेंगे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को अब 10 हजार रुपए प्रोत्साहन का ऐलान वित्त मंत्री ने किया। नागरिकों का ई-हेल्थ रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरदीया कुमारीभजनलाल शर्माकांग्रेसBJPअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?