लाइव न्यूज़ :

रेडिको खेतान का चौथी तिमाही मुनाफा दो गुना बढ़कर 73.53 करोड़ रुपये पर पहुंचा

By भाषा | Updated: June 1, 2021 23:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून शराब बनाने वाली कंपनी रेडिको खेतान लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा दो गुना से अधिक बढ़कर 73.53 करोड़ रुपये हो गया। कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी बेहतर परिणाम हासिल करने में सफल रही।

रेडिको खेतान ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को यह जानकारी दी। उसने बताया कि एक साल पहले जनवरी-मार्च की अवधि में उसने 32.67 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा कमाया था।

कंपनी की चौथी तिमाही के दौरान परिचालन से होने वाली आय 30.42 प्रतिशत बढ़कर 2,881.19 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में 2,209.11 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) की बिक्री मात्रा 7.8 प्रतिशत बढ़कर 62.7 लाख केस हो गई। इस दौरान कुल खर्च 30.25 प्रतिशत बढ़कर 2,798.65 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 2,148,67 करोड़ रुपये रहा था।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के लिए, रेडिको खेतान का शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष के 229.13 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.96 प्रतिशत बढ़कर 277.15 करोड़ रुपये हो गया।

परिचालन से होने वाली आय वित्तवर्ष 2019-20 के 9,417.89 करोड़ रुपये से 10.08 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2020-21 में 10,367.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।

कंपनी ने कहा है कि पहली बार उसकी बिक्री 10 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंची है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने दो रुपये के शेयर पर 2.40 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती