लाइव न्यूज़ :

देश की मल्टिप्लेक्स इंडस्ट्री में हुआ बड़ा बदलाव, PVR और INOX का हुआ विलय

By रुस्तम राणा | Updated: March 27, 2022 17:17 IST

इस डील के बाद अब फिल्म एग्जिबिशन इंडस्ट्री का एक नया रूप देखने को मिल सकता है। विलय के बाद पीवीआर और आईनॉक्स लीजर संयुक्त रूप से पूरे भारत में 1,500 से अधिक स्क्रीनों के मालिक होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देपूरे भारत में 1,500 से अधिक स्क्रीनों के संयुक्त रूप से दोनों होंगे मालिक बाजार में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक मार्केट कैप संयुक्त विलय वाली कंपनी

मुंबई: देश की दो सबसे बड़ी मल्टिप्लेक्स चेन पीवीआर सिनेमाज (PVR Cinemas) और आईनॉक्स लीजर (INOX Leisure) के बीच विलय की घोषणा हो चुकी है। रविवार को पीवीआर और आईनॉक्स कंपनी के बोर्ड्स की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। इस विलय के बाद पीवीआर के सीएमडी अजय बिजली ही कंपनी के नए एमडी होंगे।

पूरे भारत में 1,500 से अधिक स्क्रीनों के संयुक्त रूप से दोनों होंगे मालिक 

विलय के बाद पीवीआर और आईनॉक्स लीजर संयुक्त रूप से पूरे भारत में 1,500 से अधिक स्क्रीनों के मालिक होंगे। पीवीआर लिमिटेड ने रविवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने कंपनी में और उसके साथ आईनॉक्स लीजर लिमिटेड के मर्जर योजना को मंजूरी दे दी है। आईनॉक्स के बोर्ड ने विलय योजना को भी मंजूरी दे दी है। बता दें कि इस डील के बाद अब फिल्म एग्जिबिशन इंडस्ट्री का एक नया रूप देखने को मिल सकता है।

विलय के बाद दोनों फर्मों के बीच ऐसी रहेगी हिस्सेदारी

बता दें कि पीवीआर और आईनॉक्स दोनों ही कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। विलय के बाद, आईनॉक्स प्रमोटरों की संयुक्त यूनिट में 16.66 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि पीवीआर प्रमोटरों की 10.62 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। विलय के बाद आईनॉक्स के प्रमोटर्स पीवीआर के मौजूदा प्रमोटर्स के साथ विलय की गई यूनिट में को-प्रमोटर बन जाएंगे। 

बाजार में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक मार्केट कैप संयुक्त विलय वाली कंपनी

शेयर बाजार में आईनॉक्स लीजर का शेयर शुक्रवार को 6 फीसदी से अधिक बढ़कर 470 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था, जिसका मार्केट कैप 5,700 करोड़ रुपये था। पीवीआर का शेयर शुक्रवार को 1.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 1804 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ, जिसका मार्केट कैपिटल 11,100 करोड़ रुपये से अधिक था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त विलय वाली कंपनी 16,000 करोड़ रुपये से अधिक मार्केट कैप वाली एक बड़ी कंपनी बनाएगी।

टॅग्स :PVR Cinemasshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां