लाइव न्यूज़ :

भारत को खाद्य वस्तुओं का निर्यात करने वाले विदेशी कारखानों का ऑडिट अनिवार्य करने का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: November 17, 2020 23:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली 17 नवंबर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य वस्तुओं के आयात के नियमों में बदलाव की सिफारिश की है। उसने भारत को कुछ खास खास प्रकार के खाद्य उत्पादों का निर्यात करने वाली विदेशी इकाइयों की विनिर्माण सुविधाओं का पंजीकरण और ऑडिट अनिवार्य किए जाने का प्रस्ताव किया है।

नियामक ने इस प्रस्ताव पर सार्वजनिक सुझाव आमंत्रित किए हैं।

प्रस्ताव में कहा गया है कि इस मामले में एफएसएसएआई जोखिम के आकलन के बाद समय-समय पर ऐसे प्रकार के खाद्य उत्पादों की सूची जारी करेगा, ​जिन उत्पादों का भारत को निर्यात करने वाले विदेशी कारखानों का पंजीकरण और ऑडिट अनिवार्य किया जा सकता है।

यह ऑडिट इस खाद्य प्राधिकरण द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसियों द्वारा कराया जाएगा।

विनियामक द्वारा जारी 'खाद्य सुरक्षा एवं मानक :आयात: संशोधित विनियमन, 2020 के मसौदे के जरिए इस तरह के आयात के बारे में 2017 की नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव है।

प्रस्ताव के अनुसार, ऐसे निर्यातकों को भारत में इस प्राधिकरण के समक्ष पंजीकरण कराना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतहां, यह राष्ट्र विरोधी है?, प्रस्तावित परिसीमन बिल पर DMK सांसद बालू ने कहा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं