लाइव न्यूज़ :

जनवरी में आठ मुख्य उद्योगों का उत्पादन 0.1 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: February 26, 2021 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी इस साल जनवरी महीने में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मामूली रूप से 0.1 प्रतिशत बढ़ा। यह मुख्य रूप से उर्वरक, इस्पात और बिजली के उत्पादन में वृद्धि के कारण हुआ।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2020 में इन क्षेत्रों का उत्पादन 2.2 प्रतिशत बढ़ा था।

जनवरी 2021 में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और सीमेंट के उत्पादन में गिरावट आयी।

हालांकि, उर्वरक, इस्पात और बिजली के उत्पादन में क्रमशः 2.7 प्रतिशत, 2.6 प्रतिशत और 5.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

अप्रैल-जनवरी 2020-21 के दौरान, इन क्षेत्रों का उत्पादन साल भर पहले की इसी अवधि में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में 8.8 प्रतिशत गिरा।

आठ प्रमुख उद्योग औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 40.27 प्रतिशत योगदान देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!