लाइव न्यूज़ :

हरित हाइड्रोजन की खरीद अनिवार्य की जाएगी: आर के सिंह

By भाषा | Updated: June 22, 2021 15:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून केंद्रीय बिजली, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने मंगलवार को कहा कि नवीकरणीय खरीद उत्तरदायित्व (आरपीओ) के तहत हरित हाइड्रोजन की खरीद को अनिवार्य किया जाएगा।

आरपीओ के तहत बिजली वितरण कंपनियों, खुली पहुंच वाले उपभोक्ताओं और कैप्टिव उपयोगकर्ताओं जैसे थोक खरीदारों को बिजली की कुल खपत में एक निश्चित अनुपात में अक्षय ऊर्जा खरीदना होगा। ये उपभोक्ता आरपीओ मानदंडों को पूरा करने के लिए अक्षय ऊर्जा उत्पादकों से आरई प्रमाणपत्र भी खरीद सकते हैं।

सिंह ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय ऊर्जा वार्ता में भारत की भूमिका के संबंध में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम से पहले संवाददाताओं से कहा कि हरित हाइड्रोजन के लिए आरपीओ, जिसे हाइड्रोजन खरीद उत्तरदायित्व भी कहा जा सकता है, के जरिये राज्य उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम आरपीओ में हरित हाइड्रोजन को शामिल करने जा रहे हैं।’’

नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रोलिसिस के इस्तेमाल से पानी को विभाजित कर हरित हाइड्रोजन को तैयार किया जाता है और यह मीथेन से उत्पन्न होने वाले ग्रे हाइड्रोजन से अलग है।

सिंह ने राज्यों द्वारा आरपीओ लक्ष्यों को हासिल करने में कमी पर निराशा भी व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?