लाइव न्यूज़ :

द अफ्रीका के राष्ट्रपति ने कोविड-19 टीके से जुड़ी छूट का स्वागत किया

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:49 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, सात मई दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कोविड-19 टीकों पर लगने वाले बौद्धिक संपदा नियमों को अस्थायी और लक्षित रूप से हटाने की पहल को अमेरिका से मिले समर्थन का स्वागत किया और बड़ी दवा कंपनियों से संकट के इस समय लोगों की जान बचाने की खातिर ज्ञान साझा करने की अपील की।

गौरतलब है कि अमेरिका ने गुरुवार को कहा था कि कोविड-19 महामारी एक वैश्विक स्वास्थ्य संकट है जिससे निपटने के लिए असाधारण उपायों की जरूरत है।

अमेरिका ने कहा कि वह बौद्धिक संपदा अधिकारों की पुरजोर वकालत करता है लेकिन महामारी के अंत के लिए वह विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की आगामी चर्चाओं में कोविड-19 टीके से जुड़े संपदा नियमों को हटाने का समर्थन करेगा।

रामाफोसा ने इस छूट को लेकर दुनिया भर में बन रही सहमति की और इशारा करते हुए शुक्रवार को सभी दवा कंपनियों से संकट के इस समय लोगों की जान बचाने की खातिर ज्ञान साझा करने की अपील की।

भारत और दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यूटीओ में एक प्रस्ताव को आगे बढ़ाने में लगे हैं जिससे बड़ी दवा कंपनियां अपने कोविड टीके और थेरेपी आईपी (बौद्धिक संपदा) कम आय वाले देशों में विनिर्माताओं के साथ साझा करने के लिए मजबूर हो जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतगिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं