लाइव न्यूज़ :

प्रहलाद जोशी ने उच्चस्तरीय ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

By भाषा | Updated: August 6, 2021 14:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी अबॉट के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की और उनसे ऊपरी सतह तथा गहराई में मौजूद कोयले को गैस में बदलकर उसे बाहर लाने जैसे क्षेत्र में भारत के साथ प्रौद्योगिकी साझा करने के संबंध में सहयोग मांगा।

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘जोशी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधिमंडल से आग्रह किया कि ऊपरी सतह और गहराई में मौजूद कोयले को गैस में बदलकर उस गैस को बाहर लाने तथा कोयले की सतह पर प्राकृतिक रूप से उत्पन्न मिथेन गैस, आदि को निकालने में ऑस्ट्रेलिया सहयोग करे और इन क्षेत्रों से संबंधित प्रौद्योगिकी मुहैया कराए।’’

बयान में कहा गया कि प्रतिनिधिमंडल ने जोशी के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापारिक और आर्थिक रिश्ते बढ़ाने पर बातचीत की। इस दौरान खासतौर से ऊर्जा क्षेत्र में गतिविधियों को बढ़ाने के बारे में चर्चा हुई।

चर्चा में कोयला मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार जैन, खान मंत्रालय के सचिव आलोक टंडन ने भी हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम