लाइव न्यूज़ :

पीएनबी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 1,023 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: August 2, 2021 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तीन गुना होकर 1,023.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मुख्य रूप से परिचालन खर्च में कमी तथा अच्छी वसूली से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 308.45 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। मार्च में समाप्त तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 586.33 करोड़ रुपये रहा था।

पीएनबी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 22,515 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 24,292.80 करोड़ रुपये रही थी। बैंक की ब्याज आय घटकर 20,638 करोड़ रुपये से 18,921 करोड़ रुपये पर आ गई।

तिमाही के दौरान बैंक का परिचालन लाभ बढ़कर 6,098.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 5,280 करोड़ रुपये था।

तिमाही के दौरान बैंक का परिचालन खर्च घटकर 4,722 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,156 करोड़ रुपये था।

पीएनबी ने कहा कि पहली तिमाही में उसकी कुल वसूली सुधार के साथ 8,270 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस