लाइव न्यूज़ :

फाइजर ने कहा उसका टीका भारत में फैले वैरियंट के खिलाफ प्रभावी, 12 वर्ष से ऊपर वालो के लिए उपयुक्त

By भाषा | Updated: May 26, 2021 23:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली 26 मई अमेरिका की दिग्गज दवा निर्माता फाइजर ने भारत में उसकी कोविड-19 वैक्सीन को जल्द मंजूरी देने की मांग करते हुए भारतीय अधिकारियों से कहा है कि उसका टीका भारत में फैले कोरोना वैरियंट के खिलाफ काफी असरदार है और यह 12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चो को भी लगाया जा सकता है।

फाइजर ने कहा है कि भारत में फैले एसएआरएस-सीओवी-2 वेरियंट के खिलाफ और भारतीय लोगों पर उसका टीका काफी प्रभावी दिखा है। इस टीके को एक माह के लिये दो से आठ डिग्री तापमान में रखा जा सकता है।

फाइजर जुलाई से अक्टूबर 2021 के बीच भारत को फाइजर वैक्सीन की पांच करोड़ खुराक देने के लिए तैयार है। लेकिन उसके लिए उसने नुकसान होने पर हर्जाना समेत कुछ अन्य छूट मांगी है।

फाइजर ने भारतीय अधिकारियों के साथ हाल ही में इस सप्ताह एक बैठक के दौरान विभिन्न देशों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा उसके टीके के प्रभावकारिता परीक्षणों और अनुमोदन के संबंध में ताजा आंकड़े भी प्रस्तुत किये।

भारत के साथ बातचीत में शामिल फाइजर के एक उच्च सूत्र ने कहा, ‘‘भारत और विश्व में वर्तमान स्थिति सामान्य नहीं है। ऐसे में हमें इस स्थिति के दौरान किये जाने वाले काम को आमतौर पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की तरह नहीं लेना चाहिये।’’

एक अन्य सूत्र ने कहा कि भारत सरकार और फाइजर के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष अल्बर्ट बुर्ला के बीच हाल ही में बैठक में बाद दोनों पक्ष भारत में कोविड वैक्सीन के अनुमोदन में तेजी लाने के लिए तीन प्रमुख मुद्दों पर संयुक्त रूप से काम करने पर सहमत हुए हैं। जिसमे केन्द्र सरकार के जरिये टीके की खरीद, क्षतिपूति और देनदारी और मंजूरी बाद अध्ययन जुड़ाव को लेकर नियामकीय जरूरत इसमें शामिल है।

फाइजर ने सरकार को भेजे अपने ताजा संदेश में केन्द्र सरकार के जरिये टीका खरीद पर सहमत होने और क्षतिपूति और देनदारी सुरक्षा पर विचार करने पर सहमत होने को लेकर भारत सरकार का धन्यवाद किया है।

फ़ाइज़र ने कहा है कि भारत सरकार को 44 देशों समेत डब्ल्यूएचओ से मिले अनुमोदन पर भरोसा करना चाहिए। उसने कहा कि सरकार को वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देनी चाहिए और अनुमोदन के बाद की प्रतिबद्धता अध्ययन की मांग नहीं करनी चाहिए। वह हालांकि अपनाये जाने वाली प्रक्रिया को समझने के बाद पहले 100 टीकों की सुरक्षा निगरानी को तैयार है।

उसने कहा है कि फाइजर वैक्सीन ने पिछले छह महीनों में महत्वपूर्ण विकास किया है जिसमें टीकाकरण स्थल पर वैक्सीन को एक महीने से अधिक तक रखने के लिए सुधार शामिल है।

फाइजर ने कहा कि ताजा आंकड़े सार्स-कोविड-2 के कई वेरियंट के खिलाफ और भारतीयों में बीएनटी612बी2 दो-वैक्सीन के प्रभाव की पुष्टि दर्शाता है। इसके लिए उसने कई देशों में वैक्सीन के हुए परिक्षण के नतीजों का भी हवाला दिया।

उल्लेखनीय है कि भारत में मध्य जनवरी के दौरान टीकाकरण अभियान के शुरू होने से लेकर अब तक 20 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग गई है। हालांकि, इतनी बड़ी आबादी का टीकाकरण करने के लिए रास्ता अभी भी बहुत लंबा है। कई राज्यों में वैक्सीन की किल्लत हो गई है जिसके कारण कोरोना की दूसरी लहर के बीच टीकाकरण रुक गया है।

भारत में फिलहाल देश में बन रही भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया की कोविशील्ड का टीका ही लगाया जा रहा है। रूस की स्पूतनिक वी को भी आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिल गई है लेकिन उसकी फिलहाल उपलब्घता बड़े पैमाने पर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!