लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने सरकार से पेट्रोल-डीजल पर आठ वर्षों में उत्पाद शुल्क से जुटाए गए 2600000 करोड़ का हिसाब मांगा, छह दिन में पांचवीं बार कीमतों में वृद्धि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2022 16:35 IST

Petrol, Diesel Prices: रविवार को पेट्रोल की कीमत में 50 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 55 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे एक हफ्ते से भी कम समय पहले दैनिक मूल्य संशोधन फिर से शुरू होने के बाद से दरों में कुल वृद्धि 3.70-3.75 रुपये प्रति लीटर हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देआठ साल में डीजल, पेट्रोल पर टैक्स लूट से 26,00,000 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया।137 दिन चुप, फिर 6 दिन में ही पेट्रोल, डीजल पर 3.75 रुपये प्रति लीटर की लूट?पेट्रोल की कीमतों में कमी के लिए उनके नसीब को श्रेय देने की बात कही गई थी।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने रविवार को पिछले छह दिन में पांचवीं बार ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बाद सरकार पर हमला किया और मांग की कि वह पेट्रोल और डीजल पर आठ वर्षों में उत्पाद शुल्क के माध्यम से जुटाए गए 26 लाख करोड़ रुपये का हिसाब दे।

रविवार को पेट्रोल की कीमत में 50 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 55 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे एक हफ्ते से भी कम समय पहले दैनिक मूल्य संशोधन फिर से शुरू होने के बाद से दरों में कुल वृद्धि 3.70-3.75 रुपये प्रति लीटर हो गई। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘पूरी ताकत से ही बताएंगे।

आठ साल में डीजल, पेट्रोल पर टैक्स लूट से 26,00,000 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया। चुनाव में चूना लगाने के लिए 137 दिन चुप, फिर 6 दिन में ही पेट्रोल, डीजल पर 3.75 रुपये प्रति लीटर की लूट?’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें विपक्ष द्वारा पेट्रोल की कीमतों में कमी के लिए उनके नसीब को श्रेय देने की बात कही गई थी।

वीडियो टैग करते हुए सुरजेवाला ने पूछा, ‘‘अब किसकी ‘बदनसीबी’ और ‘बदनीयती’ से जनता बेतहाशा महंगाई झेलने को मजबूर है?’’ संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी को धन्यवाद, जिन्होंने कहा था कि चुनाव के बाद ईंधन की कीमतें बढ़ाई जाएंगी, सरकार ने बढ़ोतरी के लिए कुछ दिनों तक इंतजार किया।

खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस अकेली पार्टी है, जो इसे सिर्फ चुनाव जीतने से ज्यादा सार्वजनिक मुद्दे के तौर पर उठा रही है। खेड़ा ने कहा, ‘‘पेट्रोलियम और डीजल पर उत्पाद शुल्क के जरिए अर्जित 26 लाख करोड़ रुपये का हिसाब कहां है। देश को यह जानने का अधिकार है।’’

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 99.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.87 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसरणदीप सुरजेवालानरेंद्र मोदीपेट्रोल का भावडीजल का भावभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?