लाइव न्यूज़ :

चुनावों के दौरान नियंत्रित लेकिन बाद में बढे पेट्रोल-डीजल के दाम: पाटिल

By भाषा | Updated: May 12, 2021 19:44 IST

Open in App

मुंबई 12 मई देश में ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच महाराष्ट्र के जल संशाधन मंत्री जयंत पाटिल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे गये और चुनाव नतीजे आते ही दाम बढ़ने शुरू हो गये।

पाटिल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अलग तरह की वित्तीय योजनायें बना रही हैं। जब चुनाव का समय होता है तब पेट्रोल-डीजल के दाम नियंत्रण में रखे जाते हैं और चुनाव खत्म होते ही ईंधन के दाम बढ़ने लग जाते हैं। वित्त मंत्री को बताना चाहिए कि यह किस प्रकार की योजना है।’’

उन्होंने हालांकि किसी विशेष चुनाव का उल्लेख नहीं किया लेकिन पिछले दो महीने के दौरान पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम या तो कम हुये अथवा स्थिर बने रहे।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई, जिसके साथ ही भोपाल और इंदौर सहित कई और शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गए। सप्ताह के दौरान ईंधन के दाम में यह तीसरी वृद्धि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस