लाइव न्यूज़ :

व्यावसायिक लाभ के लिए खतरनाक गतिविधियों में लगे लोग नुकसान के लिए जिम्मेदार: एनजीटी

By भाषा | Updated: June 22, 2021 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में इस साल 22 फरवरी को एक खनन स्थल पर हुए जिलेटिन के विस्फोट के सिलसिले में छह आरोपियों पर 1.25 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। हादसे में छह लोग मारे गए थे।

एनजीटी ने अपने आदेश में कहा कि व्यावसायिक लाभ के लिए खतरनाक गतिविधियों को अंजाम दे रहा व्यक्ति किसी भी हादसे के लिए जिम्मेदार होता है।

एनजीटी के चेयरपर्सन न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली एक पीठ ने कहा कि यदि उल्लंघन करने वालों द्वारा एक माह में जुर्माना नहीं दिया जाता है, तो इसका भुगतान जिला मजिस्ट्रेट के के जरिये कर्नाटक राज्य को करना होा। राज्य को उल्लंघन करने वालों से इसकी वसूली का अधिकार होगा। इसके अनुपालन की जिम्मेदारी मुख्य सचिव की होगी।

पीठ ने कहा कि यह एक स्थापित कानून है कि व्यावसायिक लाभ के लिए खतरनाक गतिविधियों को अंजाम दे रहा व्यक्ति किसी भी हादसे के लिए जिम्मेदार होता है और यहां नुकसान काफी बड़ा है।

पीठ ने अपने द्वारा गठित एक समिति की रिपोर्ट पर गहराई से विचार करने के बाद कहा कि यह साफ है कि कानून का उल्लंघन करते हुए, विस्फोट से अवैज्ञानिक तरीके से निपटने की वजह से छह लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति घायल हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस