लाइव न्यूज़ :

पेटीएम की तीन अरब डॉलर का आईपीओ लाने की योजना

By भाषा | Updated: May 27, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम इस साल के आखिर में तीन अरब डॉलर का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना बना रही है।

प्रस्तावित आईपीओ यदि सफल रहता है तो यह इस तरह की सबसे बड़ी आईपीओ पेशकश होगी। अब तक 2010 में पेश किया गया कोल इंडिया का 15,200 करोड़ रुपए का आईपीओ का सबसे बड़ा आईपीओ है।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि सॉफ्टबैंक और अलीबाबा के निवेश समर्थन वाली कंपनी का तीन अरब डॉलर (21,700 करोड़ रुपए से ज्यादा) जुटाने का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि पेटीएम का बोर्ड आईपीओ के प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को बैठक कर सकता है।

पेटीएम ने हालांकि इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार किया।

ऐसी खबरें हैं कि पॉलिसीबाजार, नायका, डेल्हीवेरी और मोबिक्विक जैसी कई दूसरी नयी कंपनियां भी अपने आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही हैं।

खाना पहुंचाने की सेवा देने वाली कंपनी जोमैटो ने अप्रैल में 8,250 करोड़ रुपए जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ के लिए प्रारंभिक आवेदन किया हे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!