लाइव न्यूज़ :

पेटीएम के सीईओ ने कहा, 5-10 साल में 5,000 अरब डॉलर की होगी भारतीय अर्थव्यवस्था

By भाषा | Updated: July 24, 2021 20:26 IST

Open in App

मुंबई 24 जुलाई पेटीएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने शनिवार को कहा कि देश विकास के रोमांचक चरण में है और भारतीय अर्थव्यवस्था अगले पांच से दस साल में 5,000 अरब डॉलर की हो जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर देश की अर्थव्यवस्था अभी 2,500 अरब डॉलर की है, तो अगले पांच से दस साल में हम और 2,500 अरब डॉलर की वृद्धि देखेंगे। हमें 2,500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में 70 वर्ष लगे। लेकिन अब केवल दस वर्ष में इतिहास फिर से दोहराया जाएगा और अर्थव्यवस्था दोगुना हो जाएगी।’’

आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित दो दिन के वर्चुअल युवा सम्मेलन में शर्मा ने कहा, ‘‘हमारे लिए भारत में होना भाग्यशाली होने के साथ-साथ अद्भुत और प्रेरक क्षण भी है।’’

उन्होंने कहा कि किसी को भी ऐसा करने में कभी भी संकोच नहीं करना चाहिए जो वे बहुत दृढ़ता से महसूस करते हैं, बेशक ही वह छोटा लगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस