लाइव न्यूज़ :

भुगतान बैंक अब प्रति ग्राहक अधिकतम 2 लाख रुपये तक रख सकते हैं

By भाषा | Updated: April 8, 2021 22:48 IST

Open in App

मुंबई, आठ अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक ने भुगतान बैंकों में एक ग्राहक द्वारा अधिकतम राशि रखे जाने की सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी है। सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई), छोटे कारोबारियों समेत ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिये उनकी क्षमता बढ़ाने के इरादे से यह बदलाव तत्काल प्रभाव से किया गया है।

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद इस आशय की घोषणा की थी। अब तक भुगतान बैंकों के लिये यह सीमा एक लाख रुपये प्रति व्यक्तिगत ग्राहक थी।

आरबीआई ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘भुगतान बैंकों की वित्तीय समावेश के क्षेत्र में प्रगति तथा इन बैंकों को कामकाज में अधिक लचीलापन उपलब्ध कराने पर विचार करते हुए दिन के अंत में प्रति व्यक्तिगत ग्राहक अधिकतम राशि रखने की सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये किये जाने का निर्णय किया गया है।’’

खाते में राशि रखने की सीमा दोगुनी करने का निर्णय भुगतान बैंकों के कामकाज की समीक्षा पर आधारित है तथा वित्तीय समावेश के लिये उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करने इरादे से किया गया है। साथ ही उन्हें एमएसएमई, छोटे कारोबारियों और व्यापारियों समेत ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाना है।

देश में वर्तमान में करीब छह भुगतान बैंक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती